शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। मौसम केंद्र भोपाल ने विंध्य और आसपास के इलाकों में एक बार फिर तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक रीवा और शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
रीवा-सतना में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा
हाल ही में रीवा, सतना और उनके आसपास के मैदानी इलाकों में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा रीवा और शहडोल संभाग के लिए जारी किए गए तेज बारिश के अलर्ट ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।
प्रदेश में अब तक सामान्य से 31% ज्यादा बारिश दर्ज
मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में चालू मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 31.01% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 12 प्रमुख जिलों में सामान्य का कोटा पार हो चुका है और अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



