राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इस विशेष अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया और अधिकारिक बयान जारी कर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘आपकी सादगी और निष्ठा प्रेरणादायी’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को यशस्वी कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी सादगी, संगठन निष्ठा और कार्य कुशलता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यकर्ताओं के प्रति आपका आत्मीय भाव भी सराहनीय है। आपके नेतृत्व में विगत एक वर्ष में संगठन ने नए आयाम स्थापित किए हैं और विचारधारा को और मजबूती मिली है।”
मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल बोले- ‘संपर्क, संवाद और समन्वय’ से मजबूत हुआ संगठनवहीं,
प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी अध्यक्ष के सफल 1 वर्ष पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बीते एक वर्ष में आपके नेतृत्व में संगठन ने संपर्क, संवाद और समन्वय की कार्यसंस्कृति को नई मजबूती दी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान, अनुशासित संगठन और स्पष्ट नेतृत्व आपकी कार्यशैली की पहचान बने हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आपके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मेरे लिए सीख और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार से हेमंत खंडेलवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जावान बने रहने की प्रार्थना की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

