संजय पाटीदार, भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने जीत की अग्रिम बदाई दी। वहीं तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने उनका स्वागत किया। वहीं तरुण चुघ भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तरुण चुघ को जीत की अग्रिम बधाई दी हैं। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हम सब पार्टी के सिपाही- तरुण चुघ
राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ ने कहा कि हम सब पार्टी के सिपाही हैं। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है यही हमारा लक्ष्य है। तरुण चुघ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता ने कमर कसी है और हम सब पार्टी के सिपाही हैं। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है यही हमारा लक्ष्य है।
कांग्रेस पर बोला हमला
उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष परम आदरणीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की कर्मभूमि है। यह भारत का दिल है जो शरीर में दिल की भूमिका होती है, वह भारत के अंदर मध्य प्रदेश की भूमिका है और निरंतर मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में यही फर्क है कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस एक एक्सपायर इंजेक्शन की तरह है, जहां भी लगाएंगे वह असर नहीं करेगा। आज हालात यह है कि कांग्रेस पार्टी में जो दल जुड़ जाता है वह भी समाप्त हो जाता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जो परिवार की तरह काम करता है, वहां परिवार के लिए होता है या परिवार की तरह होता है।
कल नामांकन दाखिल करेंगे बीजेपी प्रत्याशी
बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल कल शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नामांकन जमा कराने जाएंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हो सकते हैं।

