मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी में खूनी संघर्ष हो गया। रेहटी तहसील के ग्राम बरखेड़ा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि विवादित भूमि पर जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी और दातरा से हुए हमले में महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को रेहटी अस्पताल से जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया है।
थाना रेहटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सीधी में आधा दर्जन से ज्यादा घायल
अमित पांडेय, सीधी। एमपी के सीधी मेंजमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना सुबह की बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली के खैरा गांव का है।

