कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। EXCLUSIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के दौरान होने वाली नकल के लिए ग्वालियर चंबल अंचल बदनाम है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिला प्रशासन ने अनूठा नवाचार किया है। सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर “ईमानदारी की पेटी” रखी गई। स्टूडेंट्स भी इसे सराहा रहे हैं।

इस पेटी में डाल सकते हैं नकल की पर्ची

दरअसल, एमपी में आज मंगलवार से 10वी-12वी की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ग्वालियर जिले में नकल पर प्रभावी रोक लगाने प्रशासन की ओर से यूं तो सख्त व्यवस्था की ही गई है। साथ ही प्रशासन ने एक अनूठा नवाचार भी किया है। जिले के सभी 91 परीक्षा केंद्रों पर ईमानदारी की पेटी रखी गयी है। इस पेटी में परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले छात्र यदि नकल पर्ची लाया है तो वह ईमानदारी की पेटी में उस नकल पर्ची को खुद डाल सकता है, उस पर कोई वैधानिक कार्रवाई नही की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में फर्जी लीक पेपर का जाल! साइबर क्राइम पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, छात्रों से अपील- अनजान लिंक पर न करें भरोसा

छात्र बोले- यह प्रयास बहुत अच्छा

इसके जरिये छात्रों में ईमानदारी से पेपर देने के प्रति जागरूकता आएगी। परीक्षा केंद्र की शिक्षिका सोनाली जैन ने बताया कि पेपर एंट्रेंस से पहले ही ईमानदारी की पेटी को मुख्य दरवाजे पर रखा जाता है। नकल को रोकने की ओर यह एक सकारात्मक नवाचार है। छात्रों का भी कहना है कि यह प्रयास बहुत अच्छा है। नकल नहीं करना चाहिए। क्योंकि नकल करते पकड़े जाने पर भविष्य भी खराब हो सकता है।

ये भी पढ़ें: छात्र का 1 साल बर्बादः प्रवेश पत्र में दिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा था, फिर भी नहीं दिया प्रवेश, नहीं पसीजा SDM का दिल

100 मीटर के दायरे में 4 से ज्यादा लोगों के एकजुट होने पर रोक

बहरहाल जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षा अवधि में 04 से अधिक लोगों के एकजुट होने पर रोक लगाने के साथ ही अन्य सख्त कदम उठाए है। इस बीच ईमानदारी की पेटी का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है यह देखना खास होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m