MP Board Class 10th-12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आइए जानते है 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कितना प्रतिशत रिजल्ट रहा। किसने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉप किया है।
10वीं बोर्ड का ऐसा रहा रिजल्ट
इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा 13 फरवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 897061 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 787733 और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 109328 रही। 73.42 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 26.38 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। रेगुलर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77. 52 रहा। सरकारी स्कूलों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 प्रतिशत रहा है। इस वर्ष सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है। 10वीं में इस साल किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है। इस वर्ष कुल 2 लाख 89 हजार 693 स्टूडेंट्स फेल हुए है। जिन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
10वीं बोर्ड परीक्षा में इन्होंने किया टॉप
- प्रतिभा सिंह सोलंकी
- अक्षरा घोडेश्वर
- अभय गुप्ता
- योगेंद्र सिंह परमार
- अनन्या वर्मा
- शिवम बोपचे
- अर्जुन सिंह राजपूत
- अवनीश कुमार
- हिमांशी धाकड़
- निकिता फरकासे
12वीं बोर्ड का ऐसा रहा रिजल्ट
इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी । हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल 689746 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 613634 और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 76112 रही है। 76.01 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 30.60 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। रेगुलर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.39 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 79. 41 रहा। सरकारी स्कूलों का परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 69.67 प्रतिशत रहा है। 12वीं में भी सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है। 12वीं में इस साल किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है। इस वर्ष कुल 1 लाख 99 हजार 599 स्टूडेंट्स फेल हुए है। जिन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
ये बने 12वीं बोर्ड एग्जाम के टॉपर्स
- आर्ट – मुरैना की श्रुति तोमर और छतरपुर की आकाश अहिरवार टॉपर बने। दोनों के 489-489 नम्बर आए।
- गणित – सीहोर के श्लोक प्रजापति टॉपर 493 नम्बर आए
- कॉमर्स – भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा और भोपाल किनखुशी राय टॉपर बने। दोनों के 494-494 नम्बर आए।
- कृषि – शिवपुरी की तुलसी राजावत और शिवपुरी की चंचल कुशवाह ने टॉप किया। दोनों के 493-493 नम्बर आए।
- होम साइंस – छतरपुर की शाइस्ताह कुरैशी 485 नम्बर के साथ टॉप किया।
- जीव विज्ञान – इंदौर की तन्वी कुमावत 492 नम्बर के साथ टॉप किया है।
यहां देख परिणाम
मोबाइल ऐप पर भी देख सकते है
कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

