भोपाल। MP Board Result: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन यह इंतजार कल खत्म हो जाएगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेंगे।
मंडल की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और तुरंत ही छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इस साल कुल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाएं दी थीं।
गौरतलब है कि बीते 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच बोर्ड परीक्षाएं हुई थी। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
कहां और कैसे चेक करें MP Board Result 2026?
छात्र अपना रिजल्ट निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mponline.gov.in
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका (Step-by-Step):
आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “MP Board Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (या आवेदन संख्या) और कैप्चा दर्ज करें।
सबमिट करने पर आपका पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मार्कशीट को ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

