शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की जगह मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) कराएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
परीक्षा का नया पैटर्न और समय सीमा
राज्य सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा को ऑनलाइन के बजाय पारंपरिक ऑफलाइन (ओएमआर शीट आधारित) मोड में आयोजित करना चाहती है। इसके तहत विभाग अब दिसंबर महीने में 2 दिनों के भीतर परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है।
तारीख और सेटअप में बदलाव का कारण
गौरतलब है कि इससे पहले कर्मचारी चयन मंडल ने इस परीक्षा के लिए 12 अक्टूबर की तिथि प्रस्तावित की थी। हालांकि, कर्मचारी चयन मंडल का मौजूदा ढांचा पूरी तरह ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए डिजाइन किया गया है। चूंकि सरकार इस परीक्षा को ऑफलाइन मोड में कराना चाहती है, इसीलिए इसकी जिम्मेदारी अब एमपी बोर्ड को सौंपी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



