संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाएं लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की होनहार मुक्केबाज माही लामा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। माही लामा का चयन बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हो गया है।

60 किग्रा भार वर्ग में दिखाएंगी दम, चीन हुईं रवाना

माही लामा इस वैश्विक प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए वे भारतीय मुक्केबाजी दल के साथ चीन के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह प्रतिष्ठित बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 15 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित होने जा रहा है। खेल विश्लेषकों को उम्मीद है कि माही अंतरराष्ट्रीय रिंग में अपनी बेहतरीन तकनीक और मुक्कों के दम पर देश और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर बवाल जारीः सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, हाईकोर्ट में चुनाव याचिका लगाने की तैयारी

खेल मंत्री ने दी बधाई

माही लामा की इस स्वर्णिम सफलता पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी, भोपाल की मुक्केबाज माही लामा का बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 (60 किलोग्राम भार वर्ग) के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएं, यही मेरी मंगलकामना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m