शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है। आज सत्र का तीसरा दिन है। कल दूसरे दिन विपक्षी विधायकों के सवालों के जवाब सरकार ने दिए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में बेरोजगारों से संबंधित सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि प्रदेश में 25 लाख 95 हजार बेरोजगार है।

18 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भस्मारती में भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार,

दरअसल कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह ग्रेवाल के प्रश्न के जवाब में सरकार ने यह जवाब सदन में दिया। सरकार ने बताया कि ओबीसी के साढ़े 10 लाख तो, सामान्य के साढ़े 6 लाख वर्ग के युवा बेरोजगार है। इसी तरह एससी/एसटी (ST/SC) वर्ग के लगभग 9 लाख युवा बेरोजगार है।

फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम: प्रदेश में अब सुबह और रात में रहेगी सर्दी, जानें अगले दो दिन

रोजगार पोर्टल में 25 लाख 95 हजार आकांक्षी युवा

सामान्य वर्ग के युवाओं की कुल बेरोजगारी में हिस्सेदारी 25 फ़ीसदी है। मध्यप्रदेश में रोजगार पोर्टल में 25 लाख 95 हजार आकांक्षी युवा है। यह संख्या 2021 के अंत तक 30 लाख 23 हजार थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m