MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैक टू बैक कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक होगी। दोपहर 12: 15 बजे द्वारका नगरी योजना के नियमों और प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण पर समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम डॉ मोहन दोपहर 2: 45 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से इंदौर पहुंचेंगे। जहां डेली कॉलेज में प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान में शामिल होंगे। शाम 6: 25 बजे इंदौर से भोपाल वापस लौटेंगे।
कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव है। मरीज के परिजनों के लिए शेल्टर रूम बनाने की योजना है। प्रदेश में अभी फिलहाल 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग करवाते इलाज है। मंडला में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिल सकती है। कैबिनेट में इंदौर से जुड़ी हुईं सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा।
बीजेपी कार्यालय घेरेगी महिला कांग्रेस
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस आज बीजेपी कार्यालय का घेराव करेगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में महिला आरक्षण के नाम पर किए जा रहे छलावे के विरोध यह घेराव किया जाएगा। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से ‘लॉलीपॉप भेंट’ कर विरोध दर्ज किया जाएगा।
भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज बुधवार को करीब 20 इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चिनार कॉलोनी, ग्रीन मिडोज कॉलोनी, समरधा, पृथ्वी कोर्ट यार्ड और लिबर्टी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डेयरी फार्म, किनारा अपॉर्टमेंट, झंडा चौक, खानूगांव चौराहा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रायसेन रोड, पटेल नगर, आईबीडी कैम्पस, डायमंड सिटी, वर्धमान कॉलोनी, कस्तूरी कोर्टयार्ड और सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैकुंड अपॉर्टमेंट और रेलवे कॉलोनी में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
एग्जीबिशन
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स में शलाका 72 के तहत गोंड कलाकार प्रदीप मरावी की चित्र प्रदर्शनी लगी है। जो 3 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यहां पहुंचकर दर्शक पारंपरिक कला और चित्रों का अवलोकन कर सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

