छतरपुर। Man Cuts Off His Private Part: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में एक शख्स ने खुद को प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसे कुएं में फेंकने के बाद अस्पताल पहुंच गया। यहां उसने जो वजह बताई, वह जानकर हर किसी के होश उड़ गए।

गुप्तांग काट कर कुएं में फेंका`

दिल दहलाने वाली घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 6 की है। जहां 40 साल के राम मिलन ने अचानक अपना गुप्तांग काट कर कुएं में फेंक दिया। खून से लथपथ युवक को देखकर लोग हैरान हो गए। उसे फौरन जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया।

भजन न कर पाने की वजह से काटा प्राइवेट पार्ट

युवक ने कहा, मैंने सोचा कि यह पाप की जगह है इसलिए अलग कर दिया। भगवान से कहा कि सभी माता-बहन की सेवा करूं। इसकी वजह से मैं भजन नहीं कर पा रहा था। मैंने सोचा अब भजन करूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।’

परेशान होने की वजह से उठाया कदम

डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि एक 40 वर्ष का युवक महाराजपुर से जिला अस्पताल आया है। उसका कहना है कि कुल्हाड़ी से उसने प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई है। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल है। प्राइवेट पार्ट का कुछ हिस्सा भी अलग हो गया है। उसका काफी खून बाह चुका है, इलाज किया जा रहा है। मरीज का कहना था कि वह परेशान था, इस वजह से उसने यह कदम उठाया। 

भाई के पास पहुंचकर लगाई बचाने की गुहार

मरीज के रिश्तेदार ने बताया कि पीड़ित उसका चचेरा भाई है। वह दिमागी रूप से अस्वस्थ है। उसने अपने हाथ से अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया। हमारा गांव पास में है। वह रोते हुए मेरे पास आया और कहा कि मुझे बचा लो। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने छतरपुर रेफर किया। उसने इसकी वजह बताने के बजाय सभी को सामान भाव से देखने की बात कही है। उसकी शादी हो चुकी है जिससे 1 लड़का और 1 लड़की है। वह खेती का काम करता है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m