भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई (AI) इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए। जहां उन्होंने उच्च-स्तरीय पैनल से चर्चा की। सीएम ने राज्य स्तर पर एआई के उपयोग से आर्थिक विकास को गति देने, डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने और मजबूत अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान एमओयू पर साइन भी किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ के अवसर पर इन्‍वीसीड एआई” के साथ राज्य डेटा सेंटर में एआई-आधारित डिजिटल ट्विन, ऊर्जा अनुकूलन एवं प्रिडिक्टिव मॉनिटरिंग के लिए एमओयू हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ के अवसर पर “जेन-स्पार्क एआई” से म.प्र. स्टेट डेटा सेंटर में एआई इन्फ्राँस्ट्रक्चर अनुकूलन, जेनरेटिव एआई आधारित शासन समाधान के लिए एमओयू हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में एआई इम्पैक्ट समिट–2026 नई दिल्ली में जेनस्पार्क एआई से म.प्र. स्टेट डेटा सेंटर में एआई अवसंरचना अनुकूलन, जेनरेटिव एआई आधारित शासन समाधान के लिए एमओयू हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m