अजय नीमा, उज्जैन। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम ने शिप्रा तट किनारे झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश समेत देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बधाई व मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ हमारा मध्यप्रदेश भी कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।


