MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10.30 बजे भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सुबह 11.45 बजे वाटर स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचेंगे। जहां बोट क्लब में तीसरे राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल (रैंकिंग) सेलिंग चैम्पियनशिप 2026 का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:00 बजे मानसरोवर डेंटल कॉलेज पहुंचेंगे। जहां पूज्य संत श्री दादागुरू महाराज जी के पावन सानिध्य में “युवा संवाद” कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
सीएम डॉ मोहन यादव दोपहर 02.45 बजे एयरपोर्ट इंदौर से कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय 14 डी सिनेमा थिएटर व वर्चुअल जंगल सफारी का लोकार्पण करेंगे। 03.30 बजे इंदौर दशहरा मैदान में भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन करेंगे। 03.45 बजे अटल पथ इंदौर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण (अटल पथ) करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे इंदौर से भोपाल पहुंचेंगे।
प्रदेश में उर्वरक का पर्याप्त भंडारण
मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत नहीं है। 17 अगस्त से किसानों को खाद का वितरण शुरू किया जाएगा। जितनी जरूरत होगी, उतनी खाद किसानों को मिलेगी। 20 अगस्त से ‘हर किसान, हर घर, हर खेत खाद अभियान’ शुरू होगा। किसानों को अग्रिम रूप से खाद देने की योजना है। 14 अगस्त शाम से 15 और 16 अगस्त तक उर्वरक बिक्री बंद रही। स्टॉक मिलान का काम 16 अगस्त शाम तक पूरा होगा।
उपलब्धता
- यूरिया – 4.21 लाख मीट्रिक टन
- DAP + NPK – 4.10 लाख मीट्रिक टन
- SSP – 3.17 लाख मीट्रिक टन।
स्वतंत्रता दिवस पर 115 कैदी रिहा
स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की जेलों से 115 कैदी रिहा हुए हैं। जिसमें 110 पुरूष और 5 महिला कैदी है। जेल विभाग की समय पूर्व रिहाई नीति 2025 के तहत रिहाई हुई है। जेल में रहने के दौरान अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार और निर्धारित नियमों के पालन के आधार पर रिहाई मिली है। जबलपुर सर्किल से 18, भोपाल सर्किल से 15, रीवा सर्किल से 15, सतना सर्किल से 11, इंदौर सर्किल और उज्जैन सर्किल से 12-12, सागर सर्किल से 08, नर्मदापुरम सर्किल से 07, बड़वानी सर्किल से 07, ग्वालियर सर्किल से 06 और नरसिंहपुर सर्किल से 04 बंदियों को रिहा किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


