MP Morning News: शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 20 हजार से अधिक पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। जहां विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
- सुबह 08.20-08.35 बजे स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- सुबह 08.40-09.25 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से एयरपोर्ट ग्वालियर, जिला ग्वालियर आगमन
- सुबह 09.35-09.50 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर से हेलीपेड ग्राम बेला, जिला ग्वालियर आगमन
- सुबह 09.55-10.00 बजे कार्यक्रम स्थल आगमन
- सुबह 10.00-11.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर का भूमिपूजन
- सुबह 11.30-11.45 बजे हेलीपेड ग्राम बेलासे एयरपोर्ट ग्वालियर आगमन
- दोपहर 12.00 बजे ग्वालियर व्यापार मेला परिसर, ग्वालियर आगमन
- दोपहर 12.00-02.00 बजे स्थानीय कार्यक्रम क्षेत्रीय दुग्ध उत्पादकों का सम्मेलन
- दोपहर 02.00-02.25 बजे एम्पायर रिसोर्ट, झांसी रोड, ग्वालियर आगमन
- दोपहर 02.25-02.45 बजे स्थानीय कार्यक्रम
- दोपहर 02.45-03.10 बजे आरोग्यधाम सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, एमआईटीएस के सामने आगमन
- दोपहर 03.10-03.30 बजे आरोग्य धाम चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सिटी सेंटर, गोले का मंदिर का भ्रमण
- दोपहर 03.35-03.45 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर, जिला ग्वालियरआगमन
- दोपहर 03.55-04.40 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर, जिला ग्वालियर से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- शाम 04.55 बजे निवास आगमन होगा।
UCC को लेकर तैयारियां तेज
मध्य प्रदेश में UCC को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। विधेयक लाने से पहले सरकार जनसंवाद करेगी। मानसून सत्र में UCC से जुड़ा हुआ विधेयक लाया जा सकता है। एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक पेश हो सकता है। इससे पहले प्रत्येक जिले में इसे लेकर संवाद और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भाजपा संगठन भी जनसंवाद करेगी। विशेषज्ञ समिति जिलों में संगोष्ठी कर UCC के लाभ बताएगी। सरकार, यूसीसी को लेकर एक समिति पहले ही बना चुकी है।
महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी पदभार ग्रहण
नवनियुक्त राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव आज पदभार ग्रहण करेंगी। वे सुबह 10 बजे पद की शपथ लेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बैठक भी करेंगी।
यात्रियों के लिए जरूरी खबर
जोधपुर एक्सप्रेस के 7 ट्रिप मई में निरस्त रहेंगे। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे यातायात प्रभावित हुई है। जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर कार्य चल रहा है, जिससे भोपाल-जोधपुर ट्रेन सेवा बाधित रहेगी। 3 से 14 मई तक अलग-अलग तिथियों में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस नहीं चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं की 7-7 ट्रिप निरस्त रहेंगी।
निरस्त की जाने वाली गाड़ियां
- गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 एवं 14.05.26 को 7 ट्रिप निरस्त रहेगी।
- गाडी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 एवं 13.05.26 को 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
राजधानी में यहां बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज सोमवार को करीब 20 इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 5 घंटे तक कटौती की जाएगी। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सीआई हाइट्स, विनीत कुंज ए सेक्टर, सांई स्टील, राज हर्ष कॉलोनी, आइना बंगलो, बंजारी डी सेक्टर। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शंकर गार्डन, आनंद नगर, गुप्ता कॉलोनी, राजीव गांधी कॉलोनी, राजीव नगर, रत्नागिरी तिराहा और सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खंजर मोहल्ला, जाटखेड़ी, 16 एकड़ एरिया, भवानी नगर, बाग मुगालिया बस्ती में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

