MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कटरा और श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले वे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम डॉ मोहन सुबह उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 8.30 बजे इंदौर से जम्मू के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.55 बजे जम्मू से कटरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 01:45 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर से कटरा जिला रियासी प्रस्थान करेंगे। दोपहर 02:30 बजे कटरा जिला रियासी में स्थानीय कार्यक्रम, दोपहर 03:15 बजे कटरा से श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 4:40 बजे श्रीनगर में स्थानीय कार्यक्रम के बाद रात्रि 08:00 बजे लोकभवन, श्रीनगर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
प्रदर्शन से पहले बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस
नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI के कार्यकर्ता 30 मई को बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर आज बैठक और प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है।
गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी CBI
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस मामले में आज सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। CBI कोर्ट से गिरिबाला सिंह की रिमांड मांगेगी। आपको बता दें कि सीबीआई ने कल गिरिबाला सिंह को घर से गिरफ्तार किया था। गुरुवार को 6 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी।

