MP Morning News: राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश की 19 यूनिवर्सिटी में जल्द 1500 प्रोफेसर की भर्ती होगी! प्रदेश के 19 सरकारी विश्वविद्यालयों में स्वीकृत 2003 शैक्षणिक पदों में से 1568 खाली है। अभी सिर्फ 22% रेगुलर स्टाफ के भरोसे यूनिवर्सिटी चल रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी को निर्देश दिए है कि अगले 4 माह में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 78% खाली पद अनिवार्य रूप से भरें। इन सभी यूनिवर्सिटी में 70 हजार से ज्यादा छात्र अध्ययनरत है।
राष्ट्रीय सम्मलेन में शामिल होंगे सीएम डॉ मोहन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सीहोर में राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। सुबह 10:45 बजे पौध-रोपण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दलहन की नई किस्मों का अवलोकन करेंगे और किसानों से संवाद करेंगे। दलहन के उन्नत बीज, उत्पाद एवं तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। “दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन” पर राष्ट्रीय परामर्श शुरू होगा। सम्मेलन में ‘पल्सेस मिशन पोर्टल” भी लांच होगा। प्रगतिशील किसानों को उन्नत किस्मों के बीजों का प्रतीकात्मक वितरण भी किया जाएगा।
CJI जस्टिस सूर्यकांत आज जजों के साथ करेंगे मंथन
चीफ जस्टिस सूर्यकांत पहली बार सीजेआई बनने के बाद आज भोपाल आएंगे। देशभर के 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी मौजूद रहेंगे। ये सभी नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की थीम ‘एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ इसी विषय पर सीजेआई सूर्यकांत देशभर के जजों को संबोधित करेंगे। न्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने को लेकर मंथन किया जाएगा।
आज से तीन दिन कांग्रेस की बैठक
आज से तीन दिन यानी 7-8 और 9 फरवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी बैठक लेंगे। 7 फरवरी को एमपी में SIR प्रक्रिया को लेकर मीटिंग होगी। 8 फरवरी को भोपाल संभाग के जिलों एवं ब्लॉक अध्यक्ष के साथ बैठक होगी। 9 फरवरी को उज्जैन संभाग के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


