कर्ण मिश्रा, ओरछा/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार सुबह ओरछा स्थित रामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने श्री राम राजा लोक के कामकाज की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जहांगीर महल का भ्रमण करने भी पहुंचे। वर्तमान में जहांगीर महल का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है, उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राज्यसभा सांसद महेश केवट और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भ्रमण करने के बाद जहांगीर महल के नामकरण को लेकर एक बार फिर स्पष्ट किया कि इस महल में कभी जहांगीर आए ही नहीं तो इस महल का नाम उनके नाम पर कैसे हो सकता है। ऐसे में उन्होंने कहा कि जहांगीर महल वीर सिंह महल के नाम से पहचाना जाएगा।
ओरछा में बैठक का दूसरा दिन
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक का ओरछा में दूसरा और अंतिम दिन आज है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा संकल्प लेने तक ही नहीं, उस संकल्प को पूरा करने में विश्वास रखती है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में सभी जगहों की बुंदेलखंड क्षेत्र में श्री राम राजा लोक आकर ले रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


