संजय पाटीदार, भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आजादी के पहले से बाद तक देश के लिए समर्पित रहे। 50 साल तक विपक्ष की भूमिका में रहकर भी अडिग रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के सपनों को लेकर चल रहे हैं। अटल जी के सपने साकार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर रवाना होने से पहले भोपाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व पीएम अटल जी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अटल जी के उस स्वरूप को याद करते हैं, जो आजादी के पहले से बाद तक देश के लिए समर्पित रहे। ऑपोजिशन के लीडर से लेकर प्रधानमंत्री तक उनका रोल न भूतो न भविष्यति रहा, बांग्लादेश के समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का साथ दिया।

ये भी पढ़ें: कथित वंदे मातरम के अपमान पर सियासी घमासान: बीजेपी निकालेगी कैंडल मार्च, CM डॉ मोहन बोले- माफी मांगें सोनिया-राहुल गांधी

50 साल विपक्ष की भूमिका में रहकर भी अडिग रहे

सीएम ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में जब बोलने का मौका मिला तो राष्ट्रभाषा को गौरवान्वित किया। परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटल जी के युग को याद किया जाएगा। कारगिल में पाकिस्तान ने जब पीठ पर वार किया तब मुंह तोड़ जवाब दिया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से लेकर ग्राम सड़क तक अटल जी के दौर में मिली। पूरा देश और दुनिया अटल जी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा। 50 साल तक विपक्ष की भूमिका में रहकर भी अडिग रहे।

अटल जी के सपने हो रहे साकार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि पहली बार हमारे दल से कोई 3 बार प्रधानमंत्री बना वो अटल जी थे। 24 दलों के साथ सरकार चलाने का उत्कृष्ट उदाहरण थे। अटल जी के सपनों को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी चल रहे हैं, आज अटल जी के सपने साकार हो रहे हैं। आज देश की 80% भूमि पर बीजेपी की सरकार है। विपक्ष का हाल और भी खराब होने वाला है।

ग्वालियर में हुआ था जन्म, तीन बार बने प्रधानमंत्री

आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उन्होंने 16 अगस्त 2018 को नयी दिल्ली में अंतिम सांस ली। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार देश का नेतृत्व किया। वे प्रधानमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m