MP Morning News: शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे पूर्व सीएम स्व. पं. रविशंकर शुक्ल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ भी करेंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:05 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। सुबह 10:15 बजे विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. रविशंकर शुक्ल के पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10:25 बजे मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल पहुंचेंगे। जहां कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:50 बजे विद्योदय तीर्थ एमपी नगर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:15 बजे बैरसिया पहुंचकर शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। शाम 4:30 बजे बैरसिया से भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती

एमपी के पूर्व सीएम स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की आज जन्म जयंती है। सुबह 10 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि सभा आयोजित होगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे। स्थानीय विधायकों समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

राजधानी में जुटेंगे आउटसोर्स-ठेका कर्मचारी

प्रदेशभर से आउट सोर्स और ठेका कर्मचारी आज राजधानी में जुटेंगे। जॉब सिक्योरिटी समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटेंगे। प्रमुख मांगों में नौकरी की सुरक्षा, नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों के निराकरण की मांग शामिल है।

केंद्र से मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात

केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ से अधिक टैक्स डेवोल्यूशन जारी किए है। मध्यप्रदेश को अतिरिक्त किस्त में 8,010 करोड़ मिले है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि अतिरिक्त कर वितरण से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जनकल्याण और अधोसंरचना परियोजनाओं को वित्तीय संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स डेवोल्यूशन की अतिरिक्त किस्त से मध्यप्रदेश को बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m