MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार को मैराथन बैठक लेंगे। सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचकर तीन अलग-अलग विभागों की विभागीयवार चर्चा करेंगे। दोपहर 12:15 बजे सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में निवेश प्रोत्साहन के संबंध में बैठक होगी। दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 तक दो विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 2:15 बजे बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। जहां बीजेपी दफ्तर में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक

आज शाम 5 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कोर ग्रुप की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई बड़े नेताओं शामिल होंगे। इस मीटिंग में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। सत्ता और संगठन में समन्वय पर चर्चा होगी। कोर ग्रुप की बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, संगठन महामंत्री शामिल होंगे। बिप्लव कुमार देव, रेखा वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी कोर ग्रुप बैठक में शामिल होंगे।

प्रदेश प्रभारी का पहला एमपी दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी का पहला एमपी दौरा है। भोपाल में दो दिनों तक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब सुबह 10:30 बजे लालघाटी, गुफा मंदिर स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 1 बजे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-32, बूथ क्रमांक-69 स्थित मीना जाटव के ए/131 शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे। दोपहर 2 बजे पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के निवास पहुंचकर मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:45 बजे वार्ड नंबर-27,बूथ नंबर-49 के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के निवास पर चाय पीयेंगे। दोपहर 3:15 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बी-144 प्रोफेसर्स कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी का कार्यक्रम

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। दोपहर 1 बजे बूथ नंबर 203, वार्ड-49, अरेरा मंडल की कार्यालय मंत्री रंजना प्रसाद के निवास पर भोजन करेंगी। शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी 1 अक्टूबर को बैठक में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में शामिल होंगे।

MP में आज कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश कांग्रेस आज कलेक्टर ऑफिस का घेराव करेगी। सीईसी ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह की एफआईआर दर्ज करने की मांग करेगी। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियां प्रदर्शन करेंगी और कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

बालाघाट जाएंगे कांग्रेस नेता

आज कांग्रेस के बड़े नेता बालाघाट पहुंच जाएंगे। 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का बालाघाट दौरा है। जहां वे आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे। राहुल उन परिवारों से मुलाकात करेंगे जिनके बच्चों की मलेरिया और कुपोषण से मौतें हुई हैं।

टीईटी के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन जारी

टीईटी के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षकों की धरने का आज चौथा दिन है। अलग-अलग संभाग के शिक्षक चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन में शामिल हो रहे। जबलपुर और ग्वालियर संभाग के शिक्षक पिछले दो दिन में प्रदर्शन में शामिल हुए। आज दूसरे संभाग के शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बेमियाद धरना शुरू किया है। वहीं शिक्षकों को प्रदर्शन को लेकर डीपीआई अलर्ट है। छुट्टी लेकर धरने में शामिल हो रहे शिक्षकों की जानकारी मांगी है।

तीन मांगें

  • टीईटी से मुक्ति: लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग।
  • सेवा गणना: प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि गिनी जाए और उसी से वरिष्ठता तय हो।
  • ई-अटेंडेंस: शिक्षकों के विभागीय और अन्य शासकीय दायित्वों को देखते हुए ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक किया जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m