दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंच से दहाड़ते हुए बीजेपी को जमकर लताड़ा और दूसरी तरफ अपनी पार्टी को भी नहीं बख्शा! उन्होंने कांग्रेस के लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि आपस में न लड़े, क्यों कि गड़बड़ जनता नहीं बल्कि सियासतदार करते है। SIR को लेकर मसूद ने कलेक्टर को भी चेतावनी दी है। कांग्रेस MLA के बयान के बाद सियासी बवाल मच गया और भारतीय जनता पार्टी ने इस पर हमला बोला हैं।

परमानेंट घर बैठा देंगे…

भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के लोगों से कहा कि बीजेपी के खौफ में ना आये। कांग्रेस के लोग भी हमारे साथ हर मामले में खड़े होना चाहिए। अगर आज हमारे साथ खड़े नहीं होंगे तो याद रखना कल हम आपको (कांग्रेस को) परमानेंट घर पर बैठा देंगे। यह भी याद रखना, जब लोगों पर दमन हो, जुल्म हो, संविधान को कुचला जाए, हमारे हुकूक (अधिकार) को मारा जाए और आप मसरूफियत का बहाना बनाकर घर बैठे रहो और वोट के समय निकलकर आ जाए, तो इस मुगालते में मत रहना, भारतीय जनता पार्टी वालों की ताकत है कि वह हमसे लड़ लेंगे। बीजेपी को न कल ताकत थी न आज ताकत है।

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सियासत: BJP ने बताया मंत्र, कहा- विपक्ष ने जिन्ना के सामने घुटने टेके और मुस्लिम लीग की डर से नहीं किया अनिवार्य, Congress का पलटवार

बीजेपी किसी की सगी नहीं, आरिफ ने कलेक्टर को भी दी चेतावनी

आरिफ मसूद ने आगे कहा कि बीजेपी किसी की सगी नहीं है। भाजपा को तो केवल सत्ता से मोहब्बत है, यदि सत्ता से मोहब्बत ना होती तो पुलवामा होता क्या ? वहीं SIR को लेकर बुरहानपुर कलेक्टर को चेतावनी दी और कहा कि मुकदमों के लिये भी तैयार रहना। वक्त बढ़ने के बाद कलेक्टर साहब छोड़ने वाले नहीं है आपको। हम लोग चाहते है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करे और कलेक्टर जिसके हाथ में चुनाव की प्रक्रिया है, वह भाजपा का झुनझुना न बने।

मसूद के बयान से मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के इस बयान से बवाल मच गया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण का खेल खेलती थी, अब वह खुद के जाल में फंस गई है।

ये भी पढ़ें: बजट सत्र से पहले सरकार ने फिर लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज: कमलनाथ बोले- भाजपा ने MP को कर्ज प्रदेश बना दिया, उमंग सिंघार ने भी साधा निशाना  

बवाल के बाद मसूद ने दी ये सफाई

वहीं सियासी घमासान मचने के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मैंने बयान कांग्रेस को लेकर नहीं उन नेताओं को लेकर दिया जो हमारे प्रदर्शन में नहीं आते। कांग्रेस में रहकर बीजेपी को मदद और ताकत पहुंचाने वाले नेताओं को लेकर बयान दिया है। ऐसे नेता संभाल जाएं, अब शिकायत आये तो समझ लें। आरिफ ने कहा कि बीजेपी को मदद पहुंचाने वाले कई नेता जिनसे हम परेशान है। फूल की मदद करने वाले कांग्रेस में कई नेता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m