MP Crime News: मध्य प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को 2 बड़े शहरों में मारपीट की वारदात हुई। राजधानी भोपाल में जहां पति ने ‘BJP युवा मोर्चा’ लिखी कार से गुंडों को लाकर पत्नी पर जानलेवा हमला किया। वहीं न्यायधानी कहे जाने वाले जबलपुर में जमीनी विवाद में 2 पक्षों में आपसी रंजिश इतनी बढ़ी कि 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए।
शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के हाई सिक्योरिटी सनसिटी इंद्र प्रदर्शनी कॉलोनी से पति की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कमल ने गुंडों के साथ घर में घुसकर अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला किया।
‘BJP युवा मोर्चा’ लिखी कार से आए थे आरोपी
बैखौफ बदमाश कॉलोनी के अंदर घुसे और चाकू-डंडे लहराते हुए परिवार पर हमला कर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है आरोपी जिस कर से आए थे, उसकी नंबर प्लेट पर ‘BJP युवा मोर्चा’ लिखा हुआ था पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

8 साल पहले पति के खिलाफ कराई थी FIR
दरअसल, पीड़ित महिला ने 8 साल पहले अपने पति कमल के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई थी। परिवार पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने गुंडो के साथ घर में घुसकर हमला किया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद सभी फरार हो गए।
जबलपुर में जमीनी विवाद में चली लाठी
कुमार इंदर, जबलपुर। एमपी की न्यायधानी कहे जाने वाले जबलपुर में जमीन को लेकर लाठी-डंडे चल गए। 2 परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए।

लंबे समय से था विवाद
घटना सीहोरा के लमकना गांव की है। दोनों परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन सोमवार को मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
विवाद के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

