हेमंत गुर्जर, बागली (देवास)। मध्य प्रदेश के देवास जिले की बागली तहसील से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम भीकुपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मासूम बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला गरमाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और स्कूल के प्रधानाध्यापक हुकुम सिंह परमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की संदिग्ध मौत: परिजनों ने आलू-बैंगन की सब्जी को बताया जिम्मेदार, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव

BRC ने गठित की जांच टीम, सख्त कार्रवाई का दावा

बीआरसी प्रभारी बुरहान बोहरा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में ले लिया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच टीम की रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर संबंधित शिक्षक या ज़िम्मेदार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

प्रधानाध्यापक की सफाई: ‘मजदूरी नहीं, पर्यावरण की पढ़ाई थी’

वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक हुकुम सिंह परमार ने अपनी सफाई पेश की है। एचएम का दावा है कि 20 अगस्त को पर्यावरण अध्ययन विषय के तहत बच्चों को व्यावहारिक रूप से वृक्षारोपण और क्यारी तैयार करने का तरीका सिखाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: रीवा में ऐन वक्त पर उड़ान रद्द, भड़के यात्री! नवनिर्मित एयरपोर्ट पर हंगामा; नौकरी, परीक्षा और मीटिंग्स पर फिरा पानी

उन्होंने कहा कि इसी दौरान कुछ बच्चों ने खेल-खेल में तगारी उठाई, जिसका वीडियो बनाकर गलत संदर्भ में वायरल कर दिया गया। जिस दिन का वीडियो है, उसी दिन निरीक्षण के दौरान कक्षाएं संचालित पाई गई थीं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m