राकेश चतुर्वेदी, देवास/भोपाल। मध्य प्रदेश के खातेगांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवक पानी में डूब गए। इस घटना में तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद परिजनों समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

यह पूरा मामला खातेगांव क्षेत्र के राजौर का है। जानकारी के मुताबिक, खातेगांव के चार युवक गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे नर्मदा नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से चारों डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। करीब 15 फीट गहरे पानी से तीन युवकों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

मृतकों की पहचान सनी, गोलू निवासी खातेगांव और आयुष निवासी ग्राम कणा के रूप में हुई है। वहीं विवेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m