रेणु अग्रवाल, धार। धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोदिया में प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, बीते शनिवार को प्रशासनिक अमला यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। वहीं थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हंगामे के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सामान खाली करने के लिए दो दिन की चेतावनी दी थी। समय सीमा पूरी होने के बाद आज फिर प्रशासन ने पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

विधायक कालू सिंह ठाकुर की है भूमि

प्रशासनिक टीम ने पहले मकान को खाली करवाया। इसके बाद पोकलेन व जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस अतिक्रमण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिस जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, वह भूमि धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर की बताई जा रही है। आदिवासी संगठन ने आरोप लगाए थे कि प्रशासन भाजपा विधायक के दबाव में कार्रवाई कर रहा हैं।

ये भी पढ़ें: सोते समय मेरे सीने पर चढ़ी और ब्लेड से… ‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी, Hotal के कमरा नंबर 203 में कर दिया बड़ा कांड, खौफनाक वीडियो आया सामने

ASP और ADM ने कही ये बात

इस भूमि को आज प्रशासन ने अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर, मनावर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर समेत कई सीएसपी, एसडीओपी और अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी विजय डाबर ने बताया कि दो दिन पहले आवेदन लगाया गया था।

ये भी पढ़ें: MP में जश्न बना हुड़दंग: शाजापुर में नाली में बम फेंकने से मस्जिद की दीवार पर फैला कीचड़, देवास में CSP समेत दो पुलिस जवान घायल

एएसपी ने आगे बताया कि प्राइवेट भूमि पर अतिक्रमण था, जिसे माननीय न्यायालय के आदेश पर हटाया गया है। आवेदक ने खुद अनुमति ली थी और अतिक्रमण हटाने की सहमति दी थी। जिसके चलते शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने बताया कि न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया था। इसी आदेश का अमल कराया गया है। जो अतिक्रमणकर्ता व्यक्ति ने उसने खुद अपनी सहमति से सामान हटाया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m