रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चॉकलेट देने के बहाने आरोपी उसे लेकर गया और अपनी हवस का शिकार बना लिया। वहीं पीड़िता की मां ने थाने में इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह पूरा मामला बरमंडल थाना राजोद का है। जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी की शाम करीब 6 बजे बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान शिवम परमार (22) आया और चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने साथ घर पर ले गया। जहां उसने घर के अंदर बंदकर कपड़े उतारे और अश्लील हरकतें की। मासूम के चीखने चिल्लाने पर दरिंदा शिवम भाग निकला।
ये भी पढ़ें: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा: सेक्स रैकेट में शामिल थी उज्बेकिस्तान की महिला, पॉश इलाके में चल रहा था गर्म गोश्त का धंधा
वहीं मासूम बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मासूम की मां अपने पति के साथ थाने पहुंची। फरयादिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 65(2), 127 (2), 140(4) बीएनएस 2023, 5 (M)/6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी है।


