कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री तोमर बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर भोपाल से दिल्ली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


