सुशील खरे, रतलाम/ रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश में EOW ने छापामार कार्रवाई की है। रतलाम में नगर निगम के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में नगर निगम के लेखाधिकारी विकास सोलंकी के घर पर टीम ने दबिश दी। उनके पिता के धार स्थित घर पर भी एक टीम पहुंची है।

पूरी होगी वर्दी की चाह! 7 साल बाद SI के इतने पदों पर होगी बंपर भर्ती, PSC की तरह होगी परीक्षा
वहीं धार के रिंगनोद में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के घर आज सुबह करीब 6 बजे से EOW की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक सम्पति के मामले में यह कार्रवाई हो रही है। फिलहाल EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान से सामने नहीं आया है।


