शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Forest Guard Recruitment Exam 2026: मध्य प्रदेश में वन रक्षक भर्ती परीक्षा में उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब इसमें एससी वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया। ईएसबी (ESB) की ओर से निकाली गई 728 पदों पर भर्ती में SC के लिए एक भी पोस्ट नहीं था। विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया था। हालांकि वन विभाग ने अब आरक्षण प्रक्रिया में हुई अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। फॉरेस्ट विभाग ने बताया कि जल्द ही संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती

दरअसल, मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 1500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती निकाली हैं। जिसमें वनरक्षक (Forest Guard) के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पोस्ट शामिल है। इन पदों पर 28 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: वन रक्षक भर्ती परीक्षा पर लगेगी रोक! 728 पदों में इस वर्ग के लिए एक भी Post नहीं, 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है फॉर्म भरने की प्रक्रिया

SC के लिए एक भी पोस्ट नहीं

वन रक्षक के 728 पोस्ट, ST-OBC-EWS और जनरल के इतने पद

जारी विज्ञापन के मुताबिक, वनरक्षक के लिए 728 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 185, एसटी के लिए 84, ओबीसी के लिए 117 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 48 पद आरक्षित रखा। लेकिन एससी (SC) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं था।

विभाग ने मानी आरक्षण प्रक्रिया में गलती

हालांकि अब वन विभाग ने आरक्षण प्रक्रिया में हुई गलती मान ली है। कर्मचारी चयन मंडल के जारी विज्ञापन को वापस लिया गया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने कहा कि एमपी में वन रक्षक की सीधी भर्ती विज्ञापित पदों की गणना में त्रुटि पाई गई है। जल्द ही संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बड़ी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का सपना होगा साकार! प्राइवेट स्कूलों में FREE एडमिशन का सुनहरा मौका, 13 मार्च से यहां करें आवेदन

7 अप्रैल को होनी है परीक्षा

आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 28 फरवरी से फॉर्म भरें जा रहे है। 14 मार्च तक फॉर्म भरने की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। 19 मार्च 2026 तक फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख तय की गई है। वहीं 7 अप्रैल को वन रक्षकों की भर्ती परीक्षा होनी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m