राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में LPG सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। प्रदेश में 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्ती कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की गई है। जमाखोरी की सूचना पर अब तक 2046 स्थानों पर जांच हुई है। इनमें 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त हुए है। बताया गया कि सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है।
जिलों में बिक्री 2 से 2.5 गुना बढ़ी
मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की सामान्य बिक्री प्रतिदिन लगभग 18548 लाख लीटर होती है। कुछ जिलों में बिक्री 2 से 2.5 गुना बढ़ी इस वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगी रही। अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी। बढ़ी मांग पूरी करने के लिए सप्लाई लोकेशन पर ज्यादा समय तक काम हो रहा है।
MP Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के असर से कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज,
क्रेडिट पर फ्यूल बंद, कई पेट्रोल पंप पर संकट
पेट्रोलियम कंपनियों ने भुगतान पर हफ्तेभर की दी जाने वाले छूट बंद कर दी है इससे क्रेडिट पर फ्यूल बंद होने से कई पेट्रोल पंप पर संकट गहरा गया है और कई सूखने की कगार पर पहुंच गया है। पेट्रोल डीलर्स एसोशिएशन ने मुख्य सचिव के नाम पत्र लिखा है। कहा- तेल कंपनियां उधारी का जिक्र नहीं कर रही और पेट्रोल डीजल भी सप्लाई नहीं कर रही है। प्रदेश में करीब 4500 पेट्रोल पंप है इनमें राजधानी भोपाल में कुल 260 पेट्रोल पंप है।


