कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में सब्जी बनाने को लेकर सास-बहू में ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बहू ने अपने परिवार वालों को बुलाकर सास और पति की पिटाई करवा दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है।
सब्जी ने कराया बवाल
दरअसल, 27 मार्च को नारायण विहार स्थित घर में गुड्डी प्रजापति ने राम नवमी पर कन्याभोज के लिए अपनी बहू सोनम से खीर, पूड़ी के साथ सब्जी बनाने के लिए कहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि सोनम ने अपने भाई और पिता को बुलाकर सास-पति की पिटाई करवा दी। सोनम की मां ने अपनी संधान का गला दबा दिया जिससे उसके नाक से खून निकलने लगा।
5 दिन तक सास गुड्डी प्रजापति अस्पताल में भर्ती रही। घटना के 44 दिन बाद पुलिस ने सास गुड्डी और संजू की शिकायत पर FIR दर्ज की। पुलिस ने बहु सोनम के भाई राहुल सहित नितिन, अरुण, देवी और वैजयंती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

