कर्ण मिश्रा, भिंड/ग्वालियर। स्कॉटलैंड में एमएससी फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रहे ग्वालियर के 21 वर्षीय छात्र संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत हो गई है। परिवार 17 दिनों से अपने बेटे के शव का इंतजार कर रहा है। बहोड़ापुर निवासी संस्कार श्रीवास्तव मूल रूप से भिंड जिले के मौ का रहने वाला था। वह स्कॉटलैंड की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में पढ़ रहा था। 7 मार्च को परिवार को संस्कार की मौत की सूचना मिली थी। होली की रात उन्होंने परिवार से आखिरी बार फोन पर बात की थी।
READ MORE: MP भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत: भूसे से भरी ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 गंभीर घायल, चाय पीने जा रहे थे चारों दोस्त
संस्कार के परिवार ने मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया है और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार ने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए। सूत्रों के अनुसार संस्कार का शव 27 मार्च 2026 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच सकता है।
READ MORE: शिक्षा के सपनों पर सिस्टम की कठोर मार! मध्य प्रदेश में 10,181 छात्रों के एजुकेशन लोन रिजेक्ट, 50% आवेदन खारिज, पीसी शर्मा बोले- भ्रष्टाचार की हो जांच
पार्ट टाइम जॉब भी करता था संस्कार
परिवार का कहना है कि संस्कार बेहद होनहार छात्र था और विदेश में अच्छी पढ़ाई कर रहा था। अचानक हुई इस मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। संस्कार के पिता कुलदीप श्रीवास्तव, जो भिंड के मौ कस्बे के निवासी हैं, ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में बेहद होनहार था और वहां टॉप कर रहा था। वह पार्ट-टाइम नौकरी कर हर महीने करीब एक लाख रुपए भी कमा रहा था। ऐसे में परिवार का सवाल है कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो वह आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाएगा।
परिजनों ने मुख्यमंत्री से री पोस्टमार्टम की लगाई गुहार
संस्कार के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से री पोस्टमार्टम की गुहार लगाई है। इसे लेकर ग्वालियर SP को ज्ञापन सौंपा है। परिजनों ने मांग की है कि संस्कार के शव के भारत आने पर री-पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। आपको बता दें कि स्कॉटलैंड यूनिवर्सिटी की ओर से संस्कार की मौत आत्महत्या किये जाने से बताई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

