चंडीगढ़। राहुल गांधी द्वारा सिखों को लेकर अमेरिका में दिए गए बयान पर शिरोमणि अकाली दल के लोग खासा नाराज हैं। यह बनाया सिखों के लिए उनकी बुरी भावना को सामने लाया है। जो हुआ है वह नहीं होना था, कुछ ऐसे ही तीखे कटाक्ष सांसद हरसिमरत कौर बादल के तरफ से भी किए गए हैं।
हरसिमरत ने एक्स पर लिखा राहुल गांधी, उनकी कांग्रेस पार्टी और भाजपा दोनों ही सिखों के खिलाफ अमानवीय अपराध करने के लिए समान रूप से दोषी हैं। जबकि यह सच है कि सिख, उनकी संस्थाएं और उनके पवित्रतम तीर्थस्थल आज लगातार हमले के शिकार हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार द्वारा बेशर्मी से हस्तक्षेप का सामना कर रहे हैं।

संसद के इस टिप्पणी पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनका पक्ष ले रहे हैं और पार्टी के कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है। राहुल गांधी द्वारा सिखों के लिए कही गई इस बात से हर सिख नाराज है। लोगों को राहुल का यह बयान बिल्कुल भी रास नहीं आया है। यही कारण है कि अब उनकी आलोचना होने लगी है।
- गर्मी में बदबूदार बोतल से बचना है? ये घरेलू नुस्खे करेंगे कमाल
- ईरान से मोहब्बत तो वहीं चले जाओ…इफ्तार पार्टी में पहुंचे आसिम मुनीर की शिया धर्मगुरुओं को खुली धमकी, कहा – किसी को भी देश में अफरा-तफरी फैलाने की इजाजत नहीं
- चैत्र नवरात्रि में मेहंदीपुर बालाजी का रहस्यमयी दरबार: जहां भूत-प्रेतों की पेशी पर खुद सुनाते हैं बालाजी महाराज फैसला
- खेल-खेल में आई मौतः क्रिकेट खेलते वक्त युवक की गई जान, जानिए कैसे काल के गाल में समा गई जिंदगी…
- मध्याह्न भोजन बनाते समय दो छात्राएं के साथ झुलसी थीं तीन रसोइया, लापरवाही के लिए महिला प्राचार्य पर गिरी गाज…
