चंडीगढ़। राहुल गांधी द्वारा सिखों को लेकर अमेरिका में दिए गए बयान पर शिरोमणि अकाली दल के लोग खासा नाराज हैं। यह बनाया सिखों के लिए उनकी बुरी भावना को सामने लाया है। जो हुआ है वह नहीं होना था, कुछ ऐसे ही तीखे कटाक्ष सांसद हरसिमरत कौर बादल के तरफ से भी किए गए हैं।
हरसिमरत ने एक्स पर लिखा राहुल गांधी, उनकी कांग्रेस पार्टी और भाजपा दोनों ही सिखों के खिलाफ अमानवीय अपराध करने के लिए समान रूप से दोषी हैं। जबकि यह सच है कि सिख, उनकी संस्थाएं और उनके पवित्रतम तीर्थस्थल आज लगातार हमले के शिकार हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार द्वारा बेशर्मी से हस्तक्षेप का सामना कर रहे हैं।

संसद के इस टिप्पणी पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनका पक्ष ले रहे हैं और पार्टी के कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है। राहुल गांधी द्वारा सिखों के लिए कही गई इस बात से हर सिख नाराज है। लोगों को राहुल का यह बयान बिल्कुल भी रास नहीं आया है। यही कारण है कि अब उनकी आलोचना होने लगी है।
- दिवाली और छठ पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल
- नूंह में टनल धंसने के 3 दिन बाद कमेटी बनी, किसानों ने रखी ये मांग
- बिहार में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, CM सम्राट ने 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा लक्ष्य
- CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- मंत्री दीपक प्रकाश बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट जाएं, बगावत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!
