इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के चुनाव की आधिकारिक तारीकों की घोषणा कर दी गई है। बार एसोसिएशन के चुनाव की पूरी प्रक्रिया  हाई कोर्ट के सिल्वर जुबली हॉल में संपन्न होगी। चुनाव की तारीखों सामने आते ही वकीलों और बार एसोसिएशन में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: ‘न्यूक्लियर प्लांट बन सकते हैं, तो टिकाऊ सड़कें क्यों नहीं ?’: खराब सड़कों और हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी

जानिए क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल:

नामांकन फार्म वितरण: 31 जुलाई से शुरु होगा जो 1 अगस्त तक मिलेगा।

नामांकन पत्र जमा करना: नामांकन पत्र 3 और 4 अगस्त को जमा कर सकेंगे।

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी: नामांकन पत्रों के छटनी का कार्य 5 अगस्त को किया जाएगा।

नाम वापसी की अंतिम तिथि: नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 अगस्त है।

मतदान की तारीख: बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया 17 अगस्त को होगी, जो सुबह 10:30 बजे से शुरु होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

मतगणना: 18 अगस्त से वोटों की गिनती शुरू होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m