कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की चुनाव याचिका पर अहम सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े सभी गवाहों की गवाही दर्ज की। अब 17 फरवरी को चुनाव याचिका पर अंतिम बहस होगी।
दरअसल, एमपी के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की ओर से विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट में दायर चुनाव याचिका में बताया गया कि नामांकन दाखिल करते समय मुकेश मल्होत्रा ने क्रिमिनल रिकॉर्ड से जुड़ी हुई जानकारी छुपी थी।
ये भी पढ़ें: एमपी में निगम-मंडलों में किसे मिलेगा मौका ? कई पूर्व मंत्री और विधायक रेस में शामिल, इन्हें मिल सकती है जगह
ऐसे में हाईकोर्ट की तरफ से लगातार इस मामले में सुनवाई की जा रही है। मुख्य तौर पर मामले से जुड़े सभी गवाहों के गवाही दर्ज की गई है। अब 17 फरवरी को इस मामले में अंतिम बहस होगी। इसके बाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

