शिखिल ब्यौहार, भोपाल। लव जिहाद और धर्मांतरण समेत धर्म के नाम पर पवित्र रिश्ता के तार तार करने वाले मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में रक्षा बंधन से पहले राजधानी में दर्जन भर हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर बड़ा फैसला लिया है। संस्कृति बचाओ मंच, हिंदू उत्सव समिति, सनातन पहरी, भगवा जागरण मंच सहित कई साधु-संतों की बैठक में तय किया गया कि त्योहार के नाम पर किसी भी तरह के षड्यंत्र को रोका जाएगा। इसके लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। दूसरी और धर्म के नाम पर सियासत सुर्ख लाल रंग होती हुई नजर आ रही है।

बैठक के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, रक्षा बंधन में न हो जाए धोखा। लव जिहाद से बचने के लिए जरूरी है कि गैर सनातनी के हाथ में राखी न बंधे। उनकी मानसिकता को पहचानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, भोपाल और इंदौर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक कथित घटना में चाचा ने अपनी हिंदू भतीजी को शिकार बनाया। संगठनों ने तय किया कि राखी बांधते समय कलावा, माथे पर तिलक और शिखा जरूर देखें। हर धर्म में सिर्फ एक धागा बांध देने से भाई बहन का रिश्ता नहीं हो जाता, बल्कि यह एक षड्यंत्र होता है जब आप किसी प्रकार से फंसकर पूर्व नियोजित साजिश का शिकार बनाया जाता है। सतर्कता हटी और जिहादी हरकत बढ़ी।

ये भी पढ़ें: क्या शतक लगाएगा प्याज ? त्योहार से पहले महंगाई की डबल मार, शक्कर के बाद ‘प्याज’ के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट

त्योहार अपना तो अपनों से ही होगी खरीदी

इस अभियान में त्योहारी सीजन में खरीदी को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। हिंदू नेता चंद्रशेखर ने बताया कि त्योहार में खरीदी भी उन्हीं से करें जो सनातनी हों। तिवारी ने कहा हम किसी के त्योहार में हस्तक्षेप नहीं करते, तो हमारे त्योहारों में भी किसी प्रकार का षड्यंत्र न हो। अपनों से खरीदी करना इसलिए जरूरी है ताकि सनातनियों के घर का चूल्हा सनातनियों के जरिए ही जले। संगठनों ने पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि लोगों को जागरूक करना जरूरी है ताकि संस्कृति और परंपरा सुरक्षित रह सके।

धर्म पर राजनीति करने वाले बताएं, सनातन का कितना किया भला – कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर विक्रम चौधरी ने कहा कि कुछ संगठन त्यौहार में सिर्फ अपनी प्रासंगिकता तलाश करने के लिए ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। जब त्यौहार खत्म हो जाता है तभी लोग कहां गायब हो जाते हैं। इसलिए मध्य प्रदेश महिला अपराधों पहले स्थान पर है। मानसिक विकृति ही पवित्र रिश्ता को तार-तार करती है। यह विकृति सिर्फ किसी समुदाय में नहीं है बल्कि सामाजिक स्तर पर व्याप्त है। लेकिन नफरत की सियासत के लिए सिर्फ एक समुदाय या एक धर्म को टारगेट किया जाता है। चौधरी ने कहा कि अपनों से त्योहार और व्यवहार करने वाली यह भी बताएं कि आखिर हिंदुओं की स्थिति ऐसी क्यों है। गरीब हिंदुओं के लिए आखिर उन संगठनों ने क्या विशेष कदम उठाए। यह सिर्फ एक समुदाय के लिए तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं। देश की संप्रदाय एक संप्रभुता को खराब करने के लिए ऐसे अभियानों का आगाज किया जा रहा है।

बीजेपी बोलीं- कांग्रेस तुष्टिकरण का दूसरा नाम, सनातन रक्षा अभियान पर पीठ में दर्द क्यों ?

हिंदू संगठनों कि इस अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। सनातन का अपमान करने वाले कभी सनातन के सम्मान और रक्षा के लिए खड़े दिखाई नहीं देंगे। यादव ने बताया कि ऐसे कई मामले हैं जब त्योहारों में षड्यंत्र किया जाता है। सरकार अपने स्तर पर इन मामलों को रोकने के लिए सख्ती से कवायद कर रही है। त्योहार किसी भी धर्म का हो उसकी पवित्रता बनी रहना चाहिए। मर्यादाओं को लगाना किसी भी धर्म की बपौती नहीं। अपने धर्म की रक्षा और अपने घर की रक्षा करना कोई अपराध नहीं। यह जनता का विषय है कि ऐसे षड्यंत्र सामने आती है, जब धर्म विशेष को टारगेट कर देश विरोधी मानसिकता की लोग अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m