शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 4 भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव असोक बर्णवाल के निर्देशानुसार जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें: ‘फूलों का तारों का…,’ गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन

जानिए किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी

भारती जाटव ओगरे (2012 बैच): 17 जून 2026 के पदस्थापना आदेश में संसोधन करते हुए इन्हें अपर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।

मनीषा सेंतिया (2013 बैच): इन्हें अपर सचिव, पर्यटन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुचिस्मिता सक्सेना (2016 बैच): इन्हें उप सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

विवेक कुमार (2017 बैच): इन्हें उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m