हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के खातिवाला टैंक स्थित ‘हर्ष क्लिनिक’ में इलाज के दौरान 10 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी सोलंकी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। गणेश नगर निवासी दिव्यांशी को बीते 10 दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद 31 अगस्त को परिजन उसे क्लिनिक ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज के कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पहले से सील था क्लिनिक, फिर भी जारी था इलाज
घटना के बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची, तो बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि ‘हर्ष क्लिनिक’ को विभाग द्वारा पहले ही सील किया जा चुका था, इसके बावजूद वहां अवैध रूप से मरीजों का इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को दोबारा सील कर दिया है और थाना प्रभारी को बिना अनुमति क्लिनिक चलाने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मौत की असल वजह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



