संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। 1994 बैच के IPS अधिकारी राजाबाबू सिंह और डी.पी. गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के पद पर प्रमोट किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

पदोन्नति के बाद राजाबाबू सिंह को विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल (भोपाल) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), रेल भोपाल के पद पर पदस्थ थे।

विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल DG) के पद पर प्रमोट किए गए IPS डी.पी. गुप्ता की मौजूदा जिम्मेदारियां यथावत बनी रहेंगी। वे सामुदायिक पुलिसिंग, RTI, को-ऑपरेटिव फ्रॉड और लोक सेवा गारंटी जैसे विभागों के प्रभार को संभालते रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m