कुमार इंदर, जबलपुर। Exclusive: इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। मानवता किसी भी जाति और धर्म की मोहताज नहीं होती है। यह सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे की मदद करने और मुसीबत में साथ देने की भावना होती है। ऐसा ही वाक्या मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से सामने आया। जहां बरगी बांध में डबल डेकर क्रूज हादसे के बाद स्थानीय निवासी कन्हैयालाल साहू देवदूत बनकर अयाज हुसैन को बचाने पहुंचा। कन्हैयालाल इस कोशिश में सफल भी रहा और उसने पर्यटक अयाज की जान बचा ली।
जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार 30 अप्रैल की शाम एक डबल डेकर क्रूज डूब गया। अचानक तेज हवा और आंधी चलने लगी, जिससे क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में समा गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इसके पहले संभल पाते कि क्रूज सवार 30 से ज्यादा लोग एक-एक कर डूबने लगे। यह देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाने की कोशिश की। इन सबके बीच स्थानीय निवासी कन्हैयालाल साहू एक पर्यटक के लिए देवदूत बनकर पहुंचा।
ये भी पढ़ें: मरते-मरते भी नहीं छोड़ी ममता: सीने से लिपटी मिली मां और मासूम की लाश, क्रूज हादसे से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर

क्रूज पर ऊपर मुंडी कर बैठा था अयाज
दरअसल, क्रूज पानी में डूब गई थी, लेकिन उसका ऊपरी हिस्सा पानी की सतह पर था। जहाज में सवार पर्यटक अयाज हुसैन ने खुद को बचाने की कोशिश की और वह क्रूज पर मुंडी ऊपर कर बैठ गया। वहीं मौके पर मदद के लिए पहुंचे स्थानीय निवासी कन्हैयालाल ने अपनी जान की परवाह किये बगैर उसको बचा लिया।
ये भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 शव बरामद: 22 लोगों की बची जान, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी…
बिना किसी उपकरण के पानी में तैरकर बचाई जान
कन्हैयालाल ने बताया कि अयाज लाइफ सेफ्टी पहनकर ऊपर मुंडी कर बैठा हुआ था। मैं आम आदमी हूं, घटना होने के बाद तुरंत मदद करने के लिए पहुंच गया। कन्हैयालाल ने बताया कि उसके साथ कुल तीन लोग पानी में कूद गए और बचाने की कोशिश की। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जिसमें 7 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। वहीं 22 लोगों का रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

