राकेश चतुर्वेदी, झाबुआ/भोपाल। मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले में एनडीपीएस से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस को तीन अलग अलग स्थानों से 9 करोड़ 42 लाख की कीमत से अधिक का गांजा मिला है। जिसका वजन 99 क्विंटल से ज्यादा है। मामला कोतवाली थाना अंतर्गत पारा चौकी क्षेत्र ग्राम कलमोड़ा का है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में गैरकानूनी ढंग से उगाई जा रही थी।
15 हजार 609 पौधे
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद भारी बल के साथ ग्राम कलमोड़ा में दबिश दी। लगातार तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में पट्टाधारी आरोपियों ने अपने पट्टे के साथ साथ वनक्षेत्र में आने वाली जमीन पर बाबू पिता मोहरिया डामोर, बैलेंसिंग मौहरिया, बापू मोहरिया को मुख्य आरोपी बतौर पाया गया। आपको बताते चले कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा उत्पादन ऐसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में कर रहा था, जो आमजनों से दूर है। तीन दिनों तक चली इस कार्यवाही में 15 हजार 609 पौधे पाए गए, जिसका वजन 99 क्विंटल और कीमत 9 करोड़ 42 लाख के करीब आंकी गई है।
दो जिलों की सीमा से सटा क्षेत्र
वहीं इस मामले में दो बाते निकलकर सामने आती है। ये अवैध गांजा उत्पादन झाबुआ और धार दोनों के जिले की सीमा से सटा है, जिसका कुछ क्षेत्र झाबुआ जिले के ग्राम कलमोड़ा में स्थित है। दूसरा क्षेत्र धार जिले में आता है। बताते चले कि केवल झाबुआ पुलिस की कार्रवाई में ही मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जप्ती की कार्रवाई हुई है। जिसमें झाबुआ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि तीनों आरोपियों वेलसिंग डामोर, भरत डामोर और बापू पिता मौहरिया डामोर जो कि फरार है।
विशेष दल का किया गया था गठन
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत साथ ही एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी दी कि इन तीनों आरोपी आपस में भाई है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के लिए विशेष दल गठित किया गया था, जिसे विशेष रूप से एसडीओपी मोनिका सिंग, कोतवाली थाना प्रभारी रमेशचंद्र भास्करे, चौकी प्रभारी निरीक्षक पल्लवी भाभर, राणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाशचंद्र सीर्वी, निरीक्षक राजेंद्र सिंह भदोरिया, एस ए एफ बटालियन निरीक्षक राम मंडलोई, चौकी प्रभारी पेट्रोल उप निरीक्षक अशोक बघेल आदि पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की इसमें सराहनीय भूमिका रही। जिसमें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांजा उत्पादन के साथ पूरे सिंडिकेट को झाबुआ पुलिस जल्द से जल्द सलाखों के पीछे ला खड़ा करने का दावा कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

