इमरान खान, खंडवा। नगर निगम खंडवा की ओर से शिक्षकों के सम्मान और उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित ‘गुरु वंदन शिक्षक सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज और देश के भविष्य को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन
समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अमृता यादव ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, उच्च संस्कारों और उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों को समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। यह आयोजन खंडवा में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में सराहा गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



