शिवम मिश्रा, रायपुर। अडानी समूह के संभावित भिलाई स्टील प्लांट दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने इस्पात मंत्रालय से भ्रम फैलाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें : बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…

भाजपा मुख्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट को लेकर कांग्रेस के लगातार बयान आ रहे हैं. कांग्रेस का बीएसपी पर दिया बयान भ्रामक है. सरकार स्टील उद्योग के आधुनिकीकरण के साथ विस्तार पर काम कर रही है. निकाय चुनाव के चलते भूपेश बघेल सबको भ्रमित कर रहे हैं.

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रही है. बाहरी उद्योगपतियों के लिए कांग्रेस समर्पित है. कांग्रेस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहती है. मैं कांग्रेस को चेतावनी देना चाहती हूं. सत्ता की राजनीति के लिए जनता में भ्रम ना फैलाएं. नगरीय निकाय चुनाव में भ्रामक झूठ फैलाने लोगों से आम जनता को बचना चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m