बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फूड पॉइजनिंग से 30 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 21 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है।

यह पूरा मामला जिले के ग्राम कचनारा का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम कचनारा में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भोजन करने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 33 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को नगरी चिकित्सालय ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: जीवन बचाने वाली 108 एंबुलेंस पर 948 करोड़ के घोटाले का साया, ‘जय अंबे’ कंपनी पर लटकी लोकायुक्त की तलवार!

नगरी चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद 21 लोगों जो जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। मरीजों पर निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m