MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। होली के दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री रहा। IMD ने बताया कि एमपी में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 6 मार्च से एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिससे कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश हो सकती है।

होली के दिन प्रदेशभर में तेज धूप खिली रही। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर भी गर्म रहे। नर्मदापुरम में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री पहुंच गया। सागर, रतलाम और धार में पारा 36 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। बताया गया कि अगले 4 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम डॉ मोहन के बैक टू बैक कई कार्यक्रम, गिद्धों की संख्या 14 हजार के पार, राजधानी में होली पर हत्या, इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री के अंदर लगी आग, दतिया में नहर में डूबा युवक

प्रदेश में दिन के साथ ही रातें भी गर्म हो गई हैं। मंगलवार-बुधवार की रात में धार जिले का तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m