MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं तीन जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। आइए जानते है अगले तीन दिन एमपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल…
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो टर्फ और साइक्लोनिक स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। जिसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा। इस दौरान दक्षिण-उत्तरी हिस्से के करीब 10 जिलों में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं बादल छाने की संभावना है। आज गुरुवार की बात करें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के साथ ही 30 से ज्यादा जिलों में आंधी चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बालाघाट, मंडला और सिवनी में ओले गिरने के आसार है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, राजधानी में हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत, CM डॉ मोहन ने दी बधाई, मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, मुकेश मल्होत्रा विधायक रहेंगे या नहीं फैसला आज, पुलिस विभाग में छुट्टियों पर रोक, राजधानी में मांस बिक्री पर प्रतिबंध!
बालाघाट में एक इंच बारिश
प्रदेश के अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बालाघाट में करीब 1 इंच पानी गिरा। मौसम बदलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में हल्की ठंडक महसूस हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
मार्च में पहली बार ओले गिरने का अनुमान
बात करें ओलावृष्टि की तो एमपी में इस सीजन में मार्च के महीने में पहली बार ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है, क्यों कि अगर ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। वहीं प्रदेश में एक्टिव टर्फ और साइक्लोनिक स्ट्रांग सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 19 और 20 मार्च को देखने को मिलेगा। जबकि 22 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा।

