MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ‘हीट अटैक’ के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अगले चार दिन आंधी बारिश के आसार है। इस साल मार्च के महीने में मावठा गिरने की भी संभावना है। वहीं एमपी के बाकी इलाकों में हीट वेव का दौर जारी रहेगा। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा अपडेट पर…
प्रदेश में बदलेगा मौसम, यहां बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिससे बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर लगातार जारी रहेगा। अगले तीन दिन यानी 16 मार्च को छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी, अनूपपुर और डिंडोरी में बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बुरहानपुर को मिलेगी करोड़ों की सौगात, गुजरात-दिल्ली दौरे पर सीएम, खातेगांव में शिवराज सिंह, नेशनल लोक अदालत में 27,254 प्रकरणों का निराकरण, भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
इन जिलों में पानी गिरने की संभावना
17 मार्च को बालाघाट, सिवनी, मंडला, अनूपपुर और डिंडोरी में पानी गिरने के आसार है। वहीं 18 मार्च को ग्वालियर, छिंदवाड़ा, मुरैना, भिंड, शहडोल, श्योपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, अनूपपुर और पांढुर्णा में बारिश होने की संभावना है।
नर्मदापुरम में पारा 40 के पार
शनिवार शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी रहा। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में सुबह से ही तीखी धूप रही। प्रदेश का सबसे गर्म शहर नर्मदापुरम रहा। यहां पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में पारा 39.2 डिग्री रहा। वहीं शाजापुर, सतना, सिवनी, सागर छिंदवाड़ा, खजुराहो, खंडवा, रतलाम, रायसेन, मंडला, दमोह, गुना, बैतूल, नरसिंहपुर, धाार, उमरिया, टीकमगढ़ में 37 डिग्री या इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

